अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल खंडवा में हुई श्री दादाजी धूनीवाले फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। भूटान, नेपाल, श्रीलंका समेत कई देशों के खिलाड़ी शामिल हुए। मित्रभा गुहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुलिस अधीक्षक मनोज राय सहित अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार दिए। यह जानकारी रविवार रात 8 बजे के लगभग की है।