श्री आशाराम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस द्वारा अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पति पर धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना खींवसर के भोपालराम विश्नोई के अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित सम्पति से गांव विशनोईयो की ढाणी पाचलासिद्धा में बने दो आलीशान मकान, एक निर्माणाधीन दुकान कोम्पलेक्स, नाल हाइवे-बिकानेर पर बेशकीमती जमीन एवं चार वाहनों को फ्रीज करवाया गया, जिनकी बाजार कीमत लगभग 01 करोड़ 13 लाख रूपये है। तस्कर भोपालराम बिश्नोई द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त का बड़ा तस्कर है, जिसके विरूद्ध कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan
28 views | Nagaur, Rajasthan | Jun 5, 2026