इचाक: पोलों से बिजली तार चोरी, जल्द बहाल हो बिजली आपूर्ति : ओम प्रकाश मेहता
पोलों से बिजली तार चोरी, जल्द बहाल हो बिजली आपूर्ति : ओम प्रकाश मेहता प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली तार चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इचाक प्रखंड में चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब दिनदहाड़े भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा हहै।