न्यू बरगंडा स्थित सर जे.सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में सोमवार को 2 बजे तक विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार, उपस्थिति तथा सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों से प्रभावी संवाद स्थापित करना था।