आरटीओ, इंडियन ऑयल डिपो प्रबंधन और पेट्रोल पंप मालिकों के मनमाने रवैये से परेशान टैंकर चालकों ने मंगलवार को दिनभर हड़ताल की। इस कारण एक भी टैंकर डिपो से बाहर नहीं निकल सका। हड़ताल का असर राज्यभर में पड़ा और कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति ठप रही। सुबह से शुरू हुई हड़ताल शाम तक जारी रही। देर शाम खूंटी की प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने डि