भरथना: सराय जलाल एन एच 19 ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत, मामा गंभीर रूप से घायल
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय जलाल ओवरब्रिज पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदनपुरा थाना इकदिल निवासी तरुन 3 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुमित अपने मामा हिम्मत सिंह पुत्र संतोष निवासी ग्राम बेरी खेड़ा लखना जा रहा था।