रायसेन: रायसेन में व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला, विदिशा में परिवार ने बताया- जसवंत दो दिन से लापता थे
Raisen, Raisen | Sep 14, 2025 विदिशा के ढोलखेड़ी गांव के पास खेत में एक पेड़ पर फांसी से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। मृतक की पहचान रायसेन जिले के मोड़ गांव निवासी जसवंत सिंह (55) के रूप में हुई।
घटनास्थल से मिले बैग में कपड़े और कागजात थे। मोबाइल की जांच के बाद परिजनों को सूचना दी गई। जसवंत सिंह घूमने के शौकीन थे।