मोतिहारी: पचपकडी थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ और एक बाइक के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
जिले की पचपकड़ी पुलिस ने सूखे नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई किया है। पचपकड़ी थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया। जिसमे एक कारोबारी साहेब बैठा साकिन पचपकड़ी थाना पचपकड़ी जिला पूर्वी चंपारण को 13 छोटा डिबिया ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ,खाली ब्राउन शुगर 100 डिबिया,10300 नगद भारतीय रुपया एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया