दरभंगा: सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक शेष सड़क ढलाई कार्य दो दिनों के अंदर पूर्ण करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
मुहर्रम को ध्यान में रखते हुए जुलूस मार्ग को सुगम एवं बाधारहित बनाने के उद्देश्य से दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा सीएम आर्ट कॉलेज, दरभंगा से कोतवाली थाना तक चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि उक्त मार्ग पर पूर्व में सड़क ढलाई का कार्य कराया जा चुका है। यह जानकारी बुधवार की शाम 4.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।