सोहागपुर: दीपक राईस मिल के पास दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपक राईस मिल के पास में एक्सीडेंट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुरुवार की शाम 4 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी असगर अंसारी पिता शेखरहबर अंसारी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पडरिया ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि उसको सूचना प्राप्त हुई कि उसकी बहन का एक्सीडेंट हो गया है।