गोरखपुर: CM योगी आदित्यनाथ दो दिनों के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, गोरक्षनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ का लिया आशीर्वाद
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के लिए गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां पर सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया, फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर पहुंचे और उन पर पुष्प अर्पित कर, उनका भी आशीर्वाद लिया इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।