बहराइच: जोशियापुरा में छत से गिरकर बालक घायल, हालत गंभीर, लखनऊ किया गया रेफर
जिले के जोशियापुरा में सोमवार को छत से गिरकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने सोमवार शाम को बताया कि देव घायल अवस्था में आया था। परिजनों ने छत से गिरकर घायल होने की बात बताइ है। इलाज के बाद बालक लखनऊ रेफर।