झींगा घाट के पास स्थित नीलम तारा अस्पताल के निकट सोमवार को उस वक्त एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया जब वह ट्रैक्टर ट्राली जिस पर सीमेंट लगा था की चपेट में आ गया इस घटना में उसकी मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तकदीर में जुट गई है और मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।