हिलसा: योगीपुर-कोरावा मार्ग पर सरदार बिगहा के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में शिक्षक गंभीर रूप से घायल
Hilsa, Nalanda | Apr 17, 2026 हिलसा प्रखंड के योगीपुर - कोरावा मुख्य मार्ग सरदार बिगहा गांव के समीप ऑटो एवं बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार एक शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के आषाढी गांव निवासी 50 वर्षीय वाल्मीकि प्रसाद के रूप में किया गया है। जख्मी ने बताया कि हिलसा प्रखंड के मनी बिगहा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।