राघोगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 6 हनुमान मंदिर के पीछे सीएमओ तेज सिंह यादव अध्यक्ष और पार्षद सहित लोगों ने निरीक्षण किया। सीएमओ को सड़क पर नालियों का गंदा पानी, नालियां चौक और सफाई न होने जैसी समस्याएं लोगों ने बताई। सीएमओ ने मौके पर साफ सफाई के आदेश दिए। एवं लोगों से सफाई व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया।