बहराइच: सलारगंज इलाके में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, हादसे में 6 लोग हुए घायल
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारगंज इलाके में अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिससे 6 लोग घायल है। जिनका इलाज जारी है।