बलरामपुर: बलरामपुर में बस पलटी, 24 से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आईं, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
बलरामपुर में सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से झारखंड के गढ़वा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 24 से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।यह घटना सुबह करीब 5 बजे डबरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कदौरा मिशन स्कूल के पास हुई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार मच गई।