सोहागपुर: कुदरी में पुलिया के पास हाइवे रोड पर दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी में पुलिया के पास हाइवे रोड के पास में एक्सीडेंट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम 7 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी इंद्रजीत सिंह पिता श्रीराम स्वरूप सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कनवाही ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि वह विगत दिनों अपने साथियों के3 साथ मजदूरी करने जा रहे थे।