हनुमना थाना क्षेत्र के कोन गाव मे दस दिन पूर्व रास्ते के विवाद को लेकर हुई वृद्ध की हत्या के बाद अब कलेक्टर के निर्देश पर रास्ते का अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित की गई है।आज 15 अक्टूबर की सायंकाल 5 बजे तहसीलदार द्वारा थाना प्रभारी को पत्र लिखकर पुलिस बल की माग की गई है।अतिक्रमण हटाने के लिये 5 पटबारियो की ड्यूटी लगाई गई है।