छतरपुर नगर: गिलोंहा में घर में घुसकर सास, ससुर और देवर ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया, महिला ज़िला अस्पताल में भर्ती
लवकुश नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गिलोहा में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बंटवारे के विवाद को लेकर सास, ससुर व देवर ने महिला हीरा लखेरे पर लोहे की संभल और कुल्हाड़ी से घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में हीरा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।