कटनी ग्रामीण: केना-बकलेहटा के बीच ट्रेन से कटकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
कटनी जिले के कटनी-बीना रेलखंड पर एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना केना और बकलेहटा रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 1198/15/17 के पास की बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।