अंबा थाना क्षेत्र में ऋण वसूली के दौरान इंडियन बैंक के रिकवरी एजेंट और पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना अंबा बाजार से मुड़िला जाने वाली सड़क पर बैंक के समीप की बताई जा रही है। इस मामले में इंडियन बैंक, सिंहपुर (नबीनगर रोड) शाखा के वरीय प्रबंधक ऋषिकेश कुमार के आवेदन पर अंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।