राजगढ़: राजगढ़ शहर की भंवर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई को लेकर पूर्व विधायक ने नगरपालिका सीएमओ से की चर्चा
राजगढ़ शहर के भंवर कॉलोनी में सोमवार को सुबह 10:00बजे करीब पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी को कॉलोनी वासियों ने स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई, सड़क की समस्या को लेकर परेशानी बताई। इस दौरान पूर्व विधायक ने तत्काल समस्याओं के निराकरण को लेकर नगर पालिका सीएमओ से फोन पर चर्चा की।