रायडीह: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन किया गया
Raidih, Gumla | Nov 6, 2025 फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सीएचसी रायडीह क्षेत्र के मांझाटोली में नाइट ब्लड सर्वे (रात्रि रक्त पट संग्रह अभियान) का आयोजन किया गया। सर्वे से पूर्व पिरामल फाउंडेशन टीम गुमला द्वारा गांव में एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से फाइलेरिया रोग उसके लक्षण कारण संक्रमण के फैलाव और रोकथाम के उपाय के बारे में बताया गया।