मैहर: मैहर धाम में तेज बारिश और हवाओं के चलते रोपवे सेवा रोकी गई
बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैहर धाम में रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और रोपवे प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रख यह निर्णय लिया गया हैं।