विदिशा नगर: डंडापुरा देवी के बाग मंदिर के पास फर्नीचर की दुकान में आग, ₹40-50 लाख का नुकसान, मौके पर पहुंचे एसपी, लगा जाम
सांची रोड स्थित देवी के बाग के मंदिर के पास स्थित फर्नीचर की दुकान में शनिवार शाम आग लग गई आग इतनी भीषण की उसका धुआं 3 किमी दूर तक दिखाई दे रहा था,आग देररात तक धधकती रही, शनिवार शाम 7 बजे के लगभग एसपी रोहित काशवानी भी मौके पर पहुंचे, इस आगजनी को देखने के लिए रोड पर काफी लोग जुट गए, वाहनो का जाम लग गया था। 40 से 50 लाख का नुकसान होना बताया गया।