रायबरेली: टेरी मनिया टीकर गांव में दुखद हादसा, नवनिर्मित मकान से फिसलकर गिरने पर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Raebareli, Raebareli | May 30, 2026
हरचंदपुर थानाक्षेत्र के,टेरी मनिया टीकर गांव में,शनिवार को भीषण हादसा हो गया यहां,नवनिर्मित मकान से फिसल कर गिरने पर,एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई हैं।डॉक्टर राजीव गौतम मृत घोषित करते हुए,शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का मुख्य कारण पता चल पाएगा घटना की जांच की जा रही है।