आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक संदीप दूबे व मय हमराह फोर्स ने लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चलाते हुए टक्कर मारकर मृत्यु कारित करने के मामले में वांछित आरोपी विनोद कुमार पुत्र रामलाल को मुहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया ।