गाज़ीपुर: आधी रात सांसद अफजाल अंसारी के घर पुलिस ने दी दस्तक, मऊ विधायक अब्बास अंसारी को थमाया नोटिस, अब्बास अंसारी से हुई पूछताछ
गाजीपुर के मोहम्दाबाद स्थित यूसुफपुर फाटक पर रविवार देर रात उस समय हलचल मच गई जब भारी संख्या में बीती रात पुलिस बल गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी के पैतृक घर पहुंच गया। सीओ मोहम्दाबाद सुधाकर पांडे के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा खुलवाकर सांसद के भतीजे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी को नोटिस थमाया और उनसे बिना अनुमति यहां रुकने पर कई सवाल किए, इस...