बांगरमऊ: बांगरमऊ में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दंपति गंभीर घायल, ग्वालियर से लखनऊ लौटते समय हुआ हादसा
उन्नाव के थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव ख़भौली के सामने हवाई पट्टी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार लखनऊ निवासी विशाल चौहान और उनकी पत्नी रीति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व यूपीडा रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाल