ग्राम रावेरखेड़ी के बलराम चौक में आयोजित पांच दिवसीय संत सिंगाजी जी महाराज की आध्यात्मिक एवं संगीतमय परचरी पुराण कथा के समापन अवसर पर कथा वाचक सिंगाजी धाम के श्री रमेश महाराज ने गुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे सिंगाजी महाराज का समाधि प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि गुरु की आज्ञा मानना हर शिष्य का परम कर्तव्य है।