माधोपुर गांव से एक 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार माधोपुर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार को शाम लगभग चार बजे ईसागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की घर से 22 वर्षीय युवती सोमवार को सुबह 6 बजे बिना बताए कहीं चली गई है, फरियादी की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।