हरदा: हरदा में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का हुआ प्रदर्शन।
Harda, Harda | Jun 4, 2026 जिले में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आज 4 जून शाम 7 :30 बजे छीपानेर चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में एयर रेड, ब्लैकआउट, सर्च एंड रेस्क्यू मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। फायर फाइटिंग टीम ने आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया।