फतेहाबाद: फतेहाबाद में हेरोइन तस्कर को 2 साल की कैद, कोर्ट ने ₹10 हजार का जुर्माना लगाया, सिरसा के युवक से नशीला पदार्थ मिला था
फतेहाबाद में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिखा की कोर्ट ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में सिरसा जिला निवासी सन्नी को दोषी ठहराते हुए दो साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी युवक को 7 अगस्त 2017 को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिला न्यायवादी देवेंद्र मलिक ने बताया कि 7 अगस्त 2017 को सीआईए स्टाफ