पत्थलगांव: नया बाजार पारा में दो सांडों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, व्यापारियों का सामान हुआ क्षतिग्रस्त
पत्थलगांव नगर के नया बाजार पारा में सोमवार की शाम 5 बजे दो सांडों के बीच हुई लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। लड़ते-लड़ते सांड दुकानों में घुस गए, जिससे लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नगर में आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या