फतेेहपुर: बाराबंकी में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश और हवाओं से तैयार खड़ी फसलें खतरे में, किसानों की चिंता बढ़ी
फतेहपुर, बाराबंकी में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हुई इस बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ और मौसम विभाग की चेतावनी भी सही साबित हुई।