खंडवा में मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे कोटवार संघ के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें लंबे समय से वर्दी भत्ता नहीं दिया गया है, जिसके कारण कई कोटवारों के पास वर्दी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हमसे सेवा तो लेती है लेकिन हमारे मूलभूत अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।