बाघमारा के बीसीसीएल क्षेत्र सिजुआ बासुदेवपुर कोलियरी में लगातार कई महीने से हो रही चोरी की घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाई गई थी। लेकिन अब चोर सीसीटीवी कैमरा को भी निशाना बना रहे हैं। कुल आठ कैमरे लगाए गए थे। कैमरे लगने के बाद चोरी में कमी आई थी। अब चोरों के द्वारा कैमरे की भी चोरी कर ली गई है।