बाघमारा/कतरास: मलकेरा गांव में जिला परिषद मद से पीसीसी पथ निर्माण कार्य का धनबाद सांसद प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।
बाघमारा के मलकेरा गांव में जिला परिषद मद से पीसीसी पथ निर्माण कार्य का धनबाद सांसद प्रतिनिधि शरत महतो व क्षेत्र के जिप सदस्य आरती देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काटकर शिलान्यास किया। शरत महतो ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है जल्द ही पथ निर्माण कार्य होगा। और ग्रामीण सुलभ मार्ग पर चलेंगे।