बिसाऊ कस्बे में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत कस्बे में मतदाताओं के सत्यापन का कार्य निरंतर जारी है। मंडावा विधानसभा क्षेत्र के बिसाऊ कस्बे में कुल 15 मतदान केंद्रों पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत अधिकारी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं।