प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चक्रधरपुर की हतनातोड़ांग पंचायत के दो लाभुकों को उनके नए पक्के आवास की सौगात मिली। शनिवार को हतनातोड़ांग पंचायत के गलियालोर गांव में लाभुक निरोबती महली एवं हरीश बेसरा के नवनिर्मित आवास का विधिवत उद्घाटन कर गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर लाभुकों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखा गया।