मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार
Meerut, Meerut | Oct 22, 2024 लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11:00 बजे एक तेज़ रफ्तार ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद व्यक्ति सड़क पर गिर गया और वह घायल हो गया। कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल व्यक्ति के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार चालक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।