थाना प्रभारी पिसावा रेखा गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र के गांव प्रेमपुर निवासी उदयवीर उर्फ गुड्डू पुत्र रतिराम कोर्ट में विचाराधीन आबकारी अधिनियम के मामले में लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने आरोपी के विरूद्ध वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।