कुरावली क्षेत्र में जहरखुरानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीटी रोड बस स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पहले उसे नशे में समझा, लेकिन उसके मुंह से सफेद झाग निकलते देख तुरंत कोबरा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।