अंबाह: खिड़की तोड़ आंगनबाड़ी केंद्र भडौली में चोरी, आरओ मशीन समेत बच्चों का सामान ले गए चोर
Ambah, Morena | Jun 6, 2026 भडौली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 42 में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर आरओ मशीन, वजन मशीन, कुर्सियां, बर्तन, बच्चों के खिलौने, रजिस्टर और करीब 10 किलो दलिया चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चोरी से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्रभावित हुआ है और बच्चों की आवश्यक सामग्री का नुकसन हुआ हे।