अरमई छठ घाट में बच्चों के पटाखे जलाने से स्कूटी जल कर राख हो गया। मंगलवार की शाम छठ घाट में लोग अर्घ्य देने में जुटे थे और घाट के बाहर बच्चे पटाखे जला कर मस्ती कर रहे थे। जानकारी के अनुसार चकरी पटाखा जलते हुए नवल किशोर प्रसाद के स्कूटी में फंस गया और जलने लगा। लोगों को कुछ समझ में आता तब तक स्कूटी में आग धधक गया। साथ ही स्कूटी का बैट्री विस्फोट भी किया।