लोहरदगा: नगर परिषद चुनाव को लेकर लोहरदगा में सख्त चेकिंग, शहर को चारों ओर से घेरा गया
लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से Lohardaga शहर के चारों ओर 24 घंटा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर की ओर आने वाले प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। चाहे कोई भी व्यक्ति हो,