तीर्थनगरी सोरों से सटा होडलपुर गांव गंदगी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सफाई न होने से गांव की नालियां चोक पड़ी हैं। जिससे गंदा पानी खड़ंजों पर बह रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और सड़क किनारे घूर-गोबर डालने से सड़कों की चौड़ाई भी घट गई है। गांव से होकर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग गुजरता है, जहां भागीरथी गुफा व वनखण्डेश्वर महादेव जैसे पौराणिक स्थल स्थित है