मोहिउद्दीननगर: गोनसा टोल पर पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ दो बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
गोनसा टोल से पुलिस में 30 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार चापर गांव के छोटू कुमार एवं जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।इस सिलसिले में एक बाइक भी जप्त की गई है। जानकारी शुक्रवार की सुबह करीब 10:02 बजे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।