मोहनलालगंज: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत, ग्रामीणों में चिंता बढ़ी
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र स्थित सुदौली मोड़ के पास सोमवार सुबह एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोर उड़ान भर रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।